महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान अपने एक्स अकाउंट से किया है। कांग्रेस को लगे इस बड़े झटके पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने तंज कस्ते हुए कहा कि, राहुल गांधी के नेतृत्व में Congress प्रतिभा मुक्त हो गई है। अटकलें हैं कि, मिलिंद देवड़ा अब शिंदे समर्थित शिवसेना ज्वाइन कर सकते हैं। मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने से कई कांग्रेस नेता इस समय आश्चर्य में है। इस पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस द्वारा शुरू की जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि, ‘बेहतर होगा कि वह ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के बजाय ‘कांग्रेस के नेताओं की न्याय यात्रा’ शुरू करें। उन्हें कांग्रेस के उन नेताओं को न्याय देना चाहिए जो एक-एक करके पार्टी छोड़ रहे हैं। ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ क्योंकि उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक, कांग्रेस नेता एक – दूसरे से लड़ रहे हैं और पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक प्रतिभा मुक्त क्षेत्र बन गई है।’