Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

Iran US News: खामनेई से ‘गद्दारी’, ट्रंप से यारी, तुर्की की ईरान पर बड़ी साज़िश?

दावा है कि तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप अर्दोआन, सीरिया के इस्लामिक लड़ाके और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ एक योजना तैयार कर रहे हैं.

ईरान अमेरिका के बीच तनाव कम नहीं हुआ है. मिडिल ईस्ट के क्षेत्रीय मीडिया ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. दावा है कि तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप अर्दोआन, सीरिया के इस्लामिक लड़ाके और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ एक योजना तैयार कर रहे हैं. हालांकि, इनमें से किसी भी दावे की ना तो अमेरिका, तुर्की और या किसी भी स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संस्था ने पुष्टि नहीं

की है. दावों के मुताबिक, तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप अर्दोआन ने कथित रूप से ट्रंप के सामने ईरान पर ज़मीनी हमला करने में मदद का प्रस्ताव रखा है. ने ट्रंप के सामने सीरिया में पिछले अमेरिकी समर्थित मॉडल का प्रस्ताव रखा है, जिसके ज़रिए अमेरिका समर्थित लड़ाकों ने बशर अल असद की सत्ता को उखाड़ फेंका था.

और पढ़ें