Manmohan Singh Passes Away: आखिरी बार मनमोहन सिंह 7 अगस्त 2023 को संसद में पहुंचे थे। दिल्ली सेवा बिल को लेकर राज्यसभा में बहस चल रही थी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। दिल्ली एम्स में उन्हें गुरुवार रात को ही भर्ती कराया गया और रात को उन्होंने आखिरी सांस ली। मनमोहन सिंह की जिंदगी से जुड़े कई किस्से हैं। आखिरी बार मनमोहन सिंह 7 अगस्त 2023 को संसद में पहुंचे थे। दिल्ली सेवा बिल को लेकर राज्यसभा में बहस चल रही थी। इस बिल के समर्थन में वोटिंग के लिए देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर संसद में पहुंचे थे। मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार थे। मनमोहन सिंह के संसद में व्हीलचेयर पर आने पर पीएम मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की थी। पीएम मोदी ने कहा था, “उनको पता है कि विजय सरकार की होने वाली है। इसके बावजूद वह व्हीलचेयर पर संसद में आए और वोट किया। मुझे लगता है एक सांसद अपने दायित्व के लिए कितना सजग है, यह उसका उदाहरण है। यह कितना प्रेरणादाई दृश्य है। सवाल यह नहीं है कि वह किसे ताकत देने के लिए वोट देने आए। मैं मानता हूं कि वह लोकतंत्र को ताकत देने के लिए वोट करने आए। इसलिए आज विशेष रूप से मैं उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना करता हूं। वह निरंतर हमारा मार्गदर्शन करते रहे ऐसी मैं अपेक्षा करता हूं।”