NEET UG Result 2025 Updates: एनटीए ने नीट यूजी 2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। नीट यूजी 2025 में राजस्थान के रहने वाले महेश कुमार ने पहली रैंक हासिल की है। उन्होंने 99.9999547 पर्सेंटाइल का स्कोर किया है। दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया रहे। उन्होंने 99.9999095 का स्कोर किया है। वहीं तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के कृषांग जोशी रहे। उन्होंने 99.9998189 का स्कोर किया है।