Mahashivratri 2025: यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कांवड़ियों की ऐसे सेवा कर रही पुलिस

Mahashivratri 2025: आज श्रावण मास की शिवरात्रि पर पूरे प्रदेश में श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। राज्यभर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भक्तों ने सुबह से ही डुबकी लगानी शुरू कर दी है। पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालु शिवालयों में दर्शन-पूजन कर रहे

हैं। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

और पढ़ें