Maha Kumbh Mela 2025: अमृत स्नान के दौरान, अखाड़े का नेतृत्व उसके आचार्य महामंडलेश्वर (mahamandaleshwar maharaj) करते हैं। उनके पीछे महामंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, कोतवाल और थानापति जैसे अन्य अधिकारी आते हैं। यह जुलूस परंपरागत अनुक्रम और पदानुसार चलता है। अखाड़े कुंभ मेले के संरक्षक हैं। ये परंपरागत रीति-रिवाज निभाते हैं और अमृत स्नान जैसे पवित्र अनुष्ठान संपन्न करते हैं। 8वीं सदी से ही अखाड़ों के साधु अमृत स्नान के लिए प्रयागराज में एकत्र होते रहे हैं।अखाड़े के प्रमुख आचार्य या महंत होते हैं, जो आध्यात्मिक और प्रशासनिक कार्यों का नेतृत्व करते हैं। अखाड़ों में महामंडलेश्वर, महंत और अन्य अधिकारी पदानुसार काम करते हैं। इस वीडियो में देखिये क्या है अखाड़ों का ऐतिहासिक महत्व…
#mahakumbh2025 #mahakumbh #mahamandaleshwar #cmyogi #kumbh #kumbhmela2025 #kumbhmela