Kisan Tractor March: धरने पर बैठे Naresh Tikait, खाप चौधरियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत या राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में पूरे देश का किसान एकजुट है। हम किसानों के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं। कहा कि किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं है। उधर, मुजफ्फरनगर में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत किसानों के बीच पहुंच गए हैं। यहां किसान कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

जारी है। वहीं पीनना गांव में थांबेदार मित्रपाल सिंह के आवास पर जुटे खाप चौधरियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया। ट्रैक्टर मार्च को लेकर पुलिस सतर्क है। कई स्थानों पर पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास भी किया।

और पढ़ें