Pragya Thakur Vs Kanhaiya Kumar: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं। कर्नाटक (Karnataka) के शिवामोंगा (Shivamogga) में 26 दिसम्बर को एक कार्यक्रम को सम्बोधित करने के दौरान, भाजपा (BJP) सांसद प्रज्ञा सिंगह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने आत्मरक्षा को लेकर विवादित बयान दिया था। भाजपा सांसद ने कहा था की “अपने घरों पर चाकू तेज करके रखो, पता नहीं कब-क्या हो जाए”. हालाँकि अब साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya) के इस बयान पर कांग्रेस (Congress) नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने मुंबई (Mumbai) ने पार्टी के 138वें स्थापना दिवस को सम्बोधित करने के दौरान प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर जमकर निशाना साधा। कन्हैया ने कहा की, “जो सन्यासी होगा वो नफरत की बात नहीं करेगा और जो नफरत की बात करेगा वो सन्यासी हो ही नहीं सकता”।
