दिल्ली पुलिस ने रविवार को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र नजीब अहमद की मां, उनके रिश्तेदारों और कुछ छात्रों के लाथ बदसलूकी की। कई दिनों से लापता छात्र नजीब अहमद के परिवार वाले इंडिया गेट पर जेएनयू स्टूडेंट यूनियन द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए थे। लेकिन धारा 144 लगे होने की वजह से पुलिस ने उन्हें वहां जमा होने की इजाज़त नहीं दी। इससे पहले
की वे वहां प्रदर्शन शुरू करते, पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अलग-अलग पुलिस स्टेशन ले गई। इस मामले में नजीब की मां फातीमा नफीस ने हमारे सहयोगी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि 24 दिन बीत चुके हैं और पुलिस नजीब को ढूंढ नहीं पाई है। मासूम छात्रों को गिरफ्तार करने की बजाय अगर वे नजीब को ढूंढने में इतनी फोर्स लगाते तो वे अब तक उसे ढूंढ चुके होते। फातीमा नफीस ने यह भी बताया िक पुलिस ने उन्हें मायापुरी स्टेशन से यह कहकर निकाला कि वे उन्हें उनके बेटे के पास ले जाएंगे। उसके बाद वे साढ़े तीन घंटे उन्हें सड़कों पर घुमाते रहे। रात साढ़े आठ बजे पुलिस ने उन्हें घर छोड़ा। वहीं दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। वहीं इन सब के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस गिरफ्तारी की निंदा की और उन्हें सभी प्रकार के समर्थन का आश्वासन दिया।
… और पढ़ें