झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा, “मैंने यह बात सिर्फ खबरों में सुनी है। मेरे पास कोई प्रामाणिक जानकारी नहीं है… वे(चंपई सोरेन) एक अच्छे मुख्यमंत्री के तौर पर झारखंड की सेवा कर रहे थे… सब कुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है। वह एक बहुत बड़ी शख्सियत हैं… झारखंड के 3.5 करोड़ लोग उनके काम से खुश थे… लेकिन जिस तरह से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। यह एक झटका था कि एक अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा दिया गया। उनका क्या दोष था?…”