झारखंड: खदान ढहने से 7 मज़दूरों की मौत; कुछ के फंसे होने की आशंका

झारखंड के गोड्डा जिले में गुरुवार रात को एक खदान धस गई। इस हादसे में 7 मज़दूरों की मौत हो गई और कुछ अन्य मज़दूर गहराई में धस गए। बताया जा रहा है कि खदान में 60 लोग फंसे हो सकते हैं। ये खदान ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा चलाई जाती है। ECL और WCL के CMD ने पहले 5 लोगों की मौत की जानकारी दी थी लेकिन अब मरने वाले

लोगों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर 3 उत्खनन और 7 डंपर मिले हैं। इससे पहले पता चला था कि ड्यूटी पर तैनात CISF का चौकीदार सुरक्षित है और हादसे के 3 घंटे बाद बिजली वापिस आ गई थी। मज़दूरों को बचाने के िलए NDRF की टीमें काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री रघुबर दास भी घटना पर नज़र बनाए हुए हैं। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ठेके पर काम करने वाले 4 मज़दूर हाइड्रो खदान में लिफ्ट के ज़रिए केबल लेकर जा रहे थे कि उसी वक्त छत का एक हिस्सा ढह गया और वे उसके नीचे दब गए। अधिकारी ने बताया कि छत ढहने के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़ें