Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

वज्रांग फॉर्मेशन में राफेल ने भरी उड़ान, प्रधानमंत्री मोदी का रिएक्शन वायरल!

राफेल लड़ाकू विमानों ने वज्रांग फॉर्मेशन में उड़ान भरते हुए कर्तव्य पथ के ऊपर से गगनभेदी गर्जना के साथ फ्लाईपास्ट किया, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।

77th Republic Day Parade 2026: गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने देश की ताकत और शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया। राफेल लड़ाकू विमानों ने वज्रांग फॉर्मेशन में उड़ान भरते हुए कर्तव्य पथ के ऊपर से गगनभेदी गर्जना के साथ फ्लाईपास्ट किया, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। भारतीय वायुसेना के इस भव्य फ्लाईपास्ट में कुल 29 विमान शामिल रहे, जिनमें 16 लड़ाकू विमान, 4 ट्रांसपोर्ट विमान और 9 हेलीकॉप्टर शामिल थे। राफेल विमानों ने गर्व, शक्ति और पराक्रम की मिसाल पेश करते हुए राष्ट्रीय पर्व को और भी ऐतिहासिक बना दिया।

और पढ़ें