माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत और 14 घायल

Vaishno Devi Landslide 2025: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुमारी के पास भीषण भूस्खलन की घटना सामने आई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी दी है कि ये लैंडस्लाइड इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ है। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।