चीन की सरकारी मीडिया ने अग्नि-4 और अग्नि-5 मिसाइलों के परीक्षण पर भारत की आलोचना करते हुए कहा िक भारत ने इन दोनों मिसाइलों के परीक्षण से परमाणु हथियारों और लंबी दूरी की मिसाइलों पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से लगाई गई सीमाएं तोड़ी हैं। अग्नि-4 और अग्नि-5 मिसाइलों की रेंज में चीनी मुख्यभूमि भी आती है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने अपने संपादकीय में लिखा-
“भारत ने परमाणु हथियारों और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों की अपनी होड़ में संयुक्त राष्ट्र की सीमाओं का उल्लंघन किया है।” और इस बात के ज़रिए चीनी मीडिया ने कहना चाहा िक इस तरह के विशेषाधिकार पाकिस्तान को भी मिलने चाहिए। यानि कि चीन मिसाइल बनाने में पाकिस्तान की मदद कर सकता है। इससे पहले ग्लोबल टाइम्स ने अपने लेख में भारत के प्रति बढ़ते बड़ी कंपनियों के रुझान की खबर पर संपादकीय लिखा था। लेख में लिखा गया है कि चीन को जल्द से जल्द अपनी निर्माण क्षमता को बढ़ाना होगा जिससे आगे आने वाले वक्त में उनके वहां उत्पादन के िलए कंपनियों को आकर्षित किया जा सके।
… और पढ़ें