विजय माल्या ने कहा- “मैं UPA और NDA के बीच फुटबॉल बनकर रह गया हूं”

लोन डिफॉल्ट केस में फंसने के बाद देश से बाहर रह रहे बिजनेसमैन विजय माल्या ने CBI द्वारा उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरन्ट जारी करने पर हैरानी जताई। उन्होंने राजनीतिक दलों पर हमला बोलते कहा कि वह NDA और UPA के बीच फुटबॉल बनकर रह गए हैं। माल्या ने ट्वीट किया कि मीडिया को एक पिच की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। मैं NDA और UPA टीम के बीच

फुटबॉल बनकर रह गया हूं जिसमें कोई रेफरी नहीं है। दरअसल दो दिन पहले CBI की स्पेशल कोर्ट ने विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती वॉरन्ट जारी किया था। इस पर रिएक्शन देते हुए माल्या ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट किए। अपने दूसरे ट्वीट में माल्या ने लिखा कि मैं CBI के आरोपों से शॉक में हूं। पुलिसवालों को बिजनेस और अर्थव्यवस्था के बारे में क्या पता होगा? इसके अलावा माल्या ने ट्वीट कर CBI पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर मामले को भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि CBI ने ऐसा ही ड्रामा मारन बंधुओं के वक्त भी किया था। लेकिन तब क्या हुआ? क्या सच सामने आया? दरअसल गुरुवार को स्पेशल कोर्ट ने एयरसेल-मैक्सिस से जुड़े मना लॉन्ड्रिंग केस में मारन बंधुओं को बड़ी राहत दी थी। जज ने कहा था कि इन पर मुकद्मा नहीं चलाया जाएगा। माल्या ने उसी का जिक्र अपने ट्वीट में किया था।

और पढ़ें