Holi 2025: Moradabad में होली पर गोली मारने का VIDEO: BJP बूथ अध्यक्ष के दोस्त को गोली मारी

Moradabad News: मुरादाबाद में होली (Moradabad Holi) के रंग के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। वीडियो में हमलावर हाथ में पिस्टल लहराता और गोली चलाता हुआ नजर आ रहा है। इस घटना में घायल 2 युवकों में एक भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। जिसे गोली लगी, वो उसका दोस्त है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छोटू और उसके भाई भोलू पुत्र गिरीश ठाकुर फरार हो

गए। पुलिस का कहना है कि सिर में बट से हमले में घायल हुए संजय आर्य भाजपा के वार्ड 26 के बूथ अध्यक्ष और पीतल कारोबारी हैं। जबकि गोली लगने से घायल अक्षय मुरादाबाद में बिजली विभाग में तैनात है। घटना शुक्रवार को शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें