Delhi CM Rekha Gupta News: दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को भाषण देते समय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भावुक हो गईं। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी की ओर से उन पर बनाए जा रहे मीम उन्हें आहत कर रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इन लोगों को 24×7 एक महिला मुख्यमंत्री काम करते हुए अच्छी नहीं लगती। उनको तकलीफ होती है, सहन नहीं होता।