Himani Hatyakand: हिमानी मर्डर केस को लेकर हरियाणा में सियासी घमासान मचा हुआ है। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृतक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की मां सविता ने कई खुलासे किए हैं। सविता ने कहा कि चुनाव और पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में वो आगे बढ़ रही थी, इसी वजह से उसके कुछ दुश्मन भी बन गए। उन्होंने कहा कि यह (अपराधी) पार्टी से भी हो सकते हैं, उसके दोस्त भी हो सकते हैं। पुलिस आज इस मामले में कुछ बड़ा खुलासा कर सकती है।