Hemant Soren Oath: हेमंत सोरेन (hemant soren) गुरुवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ (hemant soren cm oath) लेंगे। शपथ ग्रहण का समय तय हो चुका है। हालांकि मंत्री अभी तक फाइनल नहीं हो पाए हैं। यह उनकी चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टियों के प्रमुख शामिल होंगे। कांग्रेस में मंत्री पद के दावेदार अधिक हैं। फार्मूला के मुताबिक पार्टी के कोटे में मंत्रियों के चार पद निर्धारित हैं। ज्यादातर विधायक मंत्री बनने की लाबिंग के सिलसिले में दिल्ली में जमे हुए हैं। अभी तक मंत्रियों के नाम को लेकर पार्टी किसी निर्णय तक नहीं पहुंच पाई है।