पश्चिम बंगाल के बाद गुजरात में भी हुई बीजेपी की किरकिरी, गई मेहसाणा नगरपालिका की सत्ता

पश्चिम बंगाल में किरकिरी के बाद भाजपा को अब गुजरात में असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। मेहसाणा नगरपालिका सीट राज्‍य में सत्‍तारूढ़ भाजपा के हाथ से निकल गई है। एक साल पहले कांग्रेस के दस पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस के पाला बदलने वाले पार्षदों की मदद से भाजपा मेहसाणा नगरपालिका पर कब्‍जा जमाने में सफल रही थी। मेहसाणा नगरपालिका की सीट से राज्‍य के उपमुख्‍यमंत्री

नितिन पटेल पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों में यहां से भारी मतों से जीते थे। हार के बाद उपमुख्‍यमंत्री ने इस मामले को यह कह कर टाल दिया कि कांग्रेस के पार्षद भाजपा में कभी शामिल ही नहीं हुए थे।

और पढ़ें