GST दरें बढ़ने से और जोर की होगी महंगाई की मार Dairy दाम बढ़े , Presidential Election Live Updates

आज से महंगाई (inflation) की मार और तेज होने वाली है क्योंकि जरूरत की कई चीजों के दाम आज से बढ़ जाएंगे। ऐसा इसलिए कि पिछले महीने हुई बैठक में GST काउंसिल ने GST रेट बढ़ाने का फैसला लिया था। GST की दरें बढ़ने से दही, लस्सी, चावल और आटा समेत कई जरूरी चीजों के दाम बढ़ जाएंंगे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (finance minister nirmala sitharaman) की अध्यक्षता में हुई

GST काउंसिल की बैठक में दूध के प्रोडक्ट (dairy product) को पहली बार GST के दायरे में शामिल करने का फैसला लिया गया। GST काउंसिल की बैठक में टेट्रा पैक वाले दही, लस्सी और बटर मिल्क पर 5% GST लगाने का फैसला भी किया गया। राष्ट्रपति चुनाव (presidential elections) के लिए 10 बजे से वोटिंग शुरू होगी। बंगाल (Bengal) के दार्जिलिंग से भाजपा विधायक (bjp MLA) नीरज तमांग जिम्बा ने कहा है कि चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है, बस औपचारिकता बाकी है।राष्ट्रपति पद के लिए आज वोटिंग होगी और करीब 4800 विधायक और सांसद वोटिंग में हिस्सा लेंगे। वहीं यशवंत सिन्हा ने कहा है कि अगर द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह एक रबर स्टाम्प राष्ट्रपति साबित होंगी।बीजद, वाईएसआरसीपी, बसपा, अन्नाद्रमुक, टीडीपी, जद (एस), शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना और झामुमो के समर्थन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के जीतने की संभावना सबसे अधिक है और उन्हें 60 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

और पढ़ें