नोटबंदी के बाद पहली बार देश में विधानसभा चुनाव का ऐलान; तीन बड़ी बातें

इस साल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ये राज्य हैं उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर। इन 5 राज्यों में कुल 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव करवाएं जाएंगे। वहीं 690 में से 133 सुरक्षित सीटों पर वोटिंग होंगी। सभी राज्यों में चुनाव एक साथ करवाए जाएंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि किस राज्य में किस दिन चुनाव होंगे। यूपी(403)- 7 दिन वोटिंग, पहला चरण- 73 सीट

पर 11 फरवरी को, दूसरा चरण- 67 सीट पर 15 फरवरी को, तीसरा चरण- 69 सीटों पर 19 फरवरी को, चौथा चरण- 53 सीटों पर 23 फरवरी को, पांचवा चरण- 52 सीटों पर 27 फरवरी को, छठा चरण-49 सीटों पर 4 मार्च को, सातवां चरण- 40 सीटों पर 8 मार्च को। मणिपुर- 2 चरणों में चुनाव, 4 मार्च, 8 मार्च, गोवा – 4 फरवरी, पंजाब- 4 फरवरी, उत्तराखंड- 15 फरवरी, वोटों की गिनती- 11 मार्च को होगी। इन चुनावों में कुल 16 करोड़ मतदाता वोट करेंगे। 5 राज्यों में कुल 1 लाख 85 हज़ार बूथ बनाए गए हैं। सभी वोटरों को वोटर आईडी कार्ड दिए जा रहे हैं। मतदाताओं को रंगीन फोटो गाइड दिए जाएंगे। रंगीन वोटर गाइड सभी परिवारों को पर्ची के साथ दिए जाएंगे। सभी राज्यों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं वोटिंग के वक्त सुरक्षा के इंतज़ामों को पुख्ता करने के लिए वोटिंग कंपार्टमेंट की ऊंचाई को 30 इंच बढ़ा दिया गया है। कई राज्यों में ईवीएम पर उम्मीदवार के नाम के साथ-साथ उम्मीदवार की तस्वीर भी दिखेगी। महिलाओं के लिए अलग पोलिंग बूथ बनाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं उम्मीदवारों को नामांकन के वक्त फोटो देना ज़रूरी होगा और बताना होगा कि वह विदेशी नागरिक नहीं है। उम्मीदवारों को बताना होगा कि उन पर पानी, बिजली या किराया बकाया तो नहीं। वहीं चुनाव आयोग ने चुनावों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। यूपी, पंजाब, उत्तराखंड में चुनावों पर खर्च करने की सीमा 28 लाख रुपए है वहीं गोवा, मणिपुर में 20 लाख रुपए तक ही चुनावों में खर्च किए जा सकते हैं। 20 हज़ार से ज़्यादा का खर्च चेक से करना होगा। उम्मीदवार का बैंक अकाउंट होना ज़रूरी होगा। साथ ही आज से ही सभी राज्यों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।

और पढ़ें