Farmers Protest: मांगों को लेकर बीते 10 महीनों से डटे पंजाब के किसानों ने शनिवार को शंभू बॉर्डर से दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए कूच किया था। हालांकि वे बॉर्डर से आगे नहीं जा सके। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। दो घंटे बाद किसान वापस लौट आए। इस दौरान कई किसान घायल हो गए थे और इसी में से एक किसान की हालत नाजुक होने पर बॉर्डर पर माहौल गर्मा गया है।