केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह द्वारा डार्विन की थ्योरी को गलत बताने के बाद से सोशल मीडिया पर आम से लेकर खास तक उनकी चुटकी ले रहे हैं। अब इसमें फहरान अख्तर भी जुड़ गए हैं। फरहान अख्तर ने इंसान के बंदर ना होने वाले मंत्री के बयान पर मजे लिये हैं। आपको बता दें कि बीजेपी मंत्री ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा
था कि पिछले हजारों लाखों वर्षों में ये बात सिद्ध हो चुकी है कि इंसान बंदर नहीं था। अपनी इस बात को पुख्ता करने के लिए सत्यपाल सिंह ने कहा था कि किसी ने भी आज तक किसी बंदर को इंसान बनते नहीं देखा है इसलिए ऐसा कहना गलत होगा कि इंसानों की उत्पत्ति बंदरों से हुई है। सत्यपाल सिंह के इस बयान पर फरहान अख्तर ने चुटकी लेते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में फरहान ने लिखा- ब्रेकिंग: बंदरों ने डार्विन के सिद्धांत के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है, उन लोगों ने इंसानों की उत्पत्ति में किसी भी तरह से अपना हाथ होने से इनकार किया है।
… और पढ़ें