NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ( Draupadi Murmu) के जीत के करीब पहुंचते ही दिल्ली में भाजपा (BJP) मुख्यालय के बाहर जश्न में भारी भीड़ जमा हो गई। राष्ट्रपति चुनाव (President Election) की काउंटिंग में द्रौपदी मुर्मू ने बाजी मार ली है और अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को दोगुने से भी ज्यादा के अंतर से पीछे छोड़ दिया है। इस दौरान नई राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को चारों तरफ से बधाइयां भी मिलने लगी हैं।