Delhi Rain: दिल्‍ली में झमाझम बारिश, Najafgarh Road से लेकर इन इलाकों में में जलभराव | Monsoon News

Delhi Rain: दिल्ली (delhi) में गुरुवार को सुबह सुहावनी रही, लेकिन दोपहर में तेज धूप ने परेशान किया। शाम को बौछारें पड़ीं । शुक्रवार यानी आज बारिश का येलो अलर्ट है (delhi rain alert)। 13 सितंबर के बाद फिर से बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 23.3 डिग्री रहा। कई जगह जलभराव भी देखा गया। आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है (delhi rain

alert)। इसके बाद कुछ दिनों के लिए बारिश हल्की पड़ जाएगी। 13 सितंबर के बाद एक बार फिर बारिश वापसी कर सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है। 7 से 9 सितंबर तक बारिश हल्की रहेगी। बादल छाए रहेंगे। तापमान में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 34 से 36 और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 10 और 11 सितंबर को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 35 से 36 और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री तक रह सकता है।

और पढ़ें