Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज के महाकुंभ (droupadi murmu mahakumbh) में संगम में डुबकी लगाने जा रही हैं। यह आयोजन भारतीय इतिहास में एक ऐतिहासिक घटना के रूप में याद किया जाएगा, क्योंकि वह डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद महाकुंभ में स्नान करने वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं। रविवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू प्रयागराज में आठ घंटे से अधिक समय बिताएंगी, इस दौरान वह कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भी जाएंगी।