Delhi Coldwave: पिछले 24 घंटों में तापमान 7.5°C दर्ज AQI 450 पार रैन बसेरों का क्या है हाल

Delhi Winter Update: दिल्ली में ठंड का कहर शुरू हो चुका है। बुधवार रात से तापमान में तेजी से गिरावट देखी गई, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग रैन बसेरों में शरण लेने पहुंचे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार सुबह राजधानी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन चुकी है, और आने वाले दिनों में ठंड

और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस होगी। प्रशासन ने गरीब और बेघर लोगों के लिए रैन बसेरों में इंतजाम बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के कारण रैन बसेरों में भीड़ बढ़ गई है, जिससे संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

और पढ़ें