देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस पहले से ही कहर बरपा रहा था। अब चक्रवाती तूफान निसर्ग (Cyclone Nisarg) का खौफ पसर गया है। ये तूफान आज दोपहर या शाम अपनी धमक दिखाएगा। IMD का कहना है कि जब तूफान टकराएगा तो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। समुद्र की लहरें 6 फीट ऊंची उठ सकती हैं। ऐसे में मुंबई को पहली बार एक बड़े तूफान और भारी बारिश का सामना करना पड़ेगा। इस बीच PM Modi ने महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। साथ ही, केंद्र से मदद मिलने का आश्वासन दिया। इस रिपोर्ट में हम साइक्लोन निसर्ग के अब तक के सभी अपडेट्स से रूबरू होते हैं।