Moradabad Eid Update: पुलिस और नमाजियों के बीच हुई झड़प, ये मुख्य वजह आई सामने

Moradabad Eid : देशभर में रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के साथ ही सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। दिल्ली की जामा मस्जिद (delhi jama masjid) में सुबह 6.45 पर नमाज अदा की जाएगी। वहीं लखनऊ में सुबह 10 बजे ईदगाह पर नमाज पढ़ी जाएगी। ईद से पहले बाजारों में भी काफी रौनक नजर आ रही है। दिल्ली के चांदनी चौक और लखनऊ

के अमीनाबाद जैसे बाजारों में देर रात तक लोग खरीदारी करते नजर आए। त्योहार को लेकर पुलिस भी किसी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है, चाहे दिल्ली हो या बंगाल या नागपुर पुलिस ने सिक्योरिटी के लिए फूलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है ताकि लोग शांति से अपना त्योहार मना सके।

और पढ़ें