Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड (Uttarakhand) में भगवान के जयकारे गूंज उठे हैं…वजह है चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की शुरुआत। जहां 10 मई को केदारनाथ (Kedarnath), यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोले गए थे। तो वहीं अब 12 मई यानी आज बद्रीनाथ Badrinath के कपाट को भी खोल दिया गया है। इस दौरान विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट को खोला गया।