Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

Aravalli Controversy: अरावली के बिना रेगिस्तान बन जाएगा दिल्ली-NCR और हरियाणा?

इस वीडियो में जानिए नई परिभाषा क्या है, इससे अरावली पर क्या असर पड़ेगा, खनन विवाद क्यों बढ़ रहा है और क्यों विशेषज्ञ इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा मान रहे हैं।

Aravalli Hills Mining Controversy: अरावली पर्वतमाला को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित और सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वीकृत नई परिभाषा के बाद आशंका जताई जा रही है कि अरावली का लगभग 90% क्षेत्र खनन और विकास गतिविधियों के लिए खुल सकता है। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के लिए गंभीर पर्यावरणीय संकट पैदा कर सकता है।

अरावली पर्वतमाला न केवल थार रेगिस्तान की रेत को रोकने वाली प्राकृतिक ढाल है, बल्कि यह दिल्ली-एनसीआर की हवा, पानी और बारिश से भी सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। भूजल पुनर्भरण, जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण में इसकी भूमिका बेहद अहम है।

इस वीडियो में जानिए नई परिभाषा क्या है, इससे अरावली पर क्या असर पड़ेगा, खनन विवाद क्यों बढ़ रहा है और क्यों विशेषज्ञ इसे आने
वाली पीढ़ियों के लिए खतरा मान रहे हैं।

और पढ़ें