Chandra Grahan 2025 – आज रात लगने वाला चंद्र ग्रहण धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस ग्रहण का आरंभ रात 9:58 बजे होगा और इसका समापन 8 सितंबर की रात 1:26 बजे होगा। सूतक काल दोपहर 12:57 बजे से शुरू हो जाएगा। सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण को विशेष महत्व दिया जाता है। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्नान-दान और सत्यनारायण भगवान की पूजा इस समय बेहद शुभ मानी जाती है।
