Ayodhya Rape Case: अयोध्या जिले में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सभी को चौंका दिया था। पुलिस ने आरोपी और उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। अब सपा नेता मोईद खान के खिलाफ अयोध्या प्रशासन ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। गैंगरेप के आरोपी की अवैध प्रॉपर्टी पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है।