BSF Soldiers Returns From Pakistan: पाकिस्तान से बीएसएफ जवान पूर्णब कुमार साहू वापस लौट आए हैं। भारत ने भी जवान के बदले रेंजर्स को लौटाया है। जवान पीके साहू को पाकिस्तान ने भारत को सौंप दिया है। वो अटारी बॉर्डर से लौटे हैं। दरअसल, बीएसएफ जवान गलती से बॉर्डर पार कर गए थे। इसी के बाद भारत ने भी एक रेंजर जवान को पकड़ लिया था। हालांकि, अब दोनों देशों ने जवान और रेंजर को एक्सेंज किया है। जवान और रेंजर को एक्सेंज करने की बातचीत सुबह 10:30 बजे अटारी में हुई।