BJP की बुकलेट में नहीं है पहले Pm जवाहरलाल नेहरू का जिक्र, महात्मा गांधी को नहीं बताया राष्ट्रपिता

भारतीय जनता पार्टी ने एक सामान्य ज्ञान 2017 नाम से एक बुकलेट छपवाई है, जिसमें पहले प्रधानमंत्री के तौर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू का कोई जिक्र नहीं है। किताब में प्रधानमंत्री पद से त्याग देने वाले पीएम के रूप में मोरारजी देसाई का नाम है। 70 पेजों की इस किताब के 34वें पेज पर शीर्षक है-भारत में पहले। इसमें देश के पहले राष्ट्रपति, गवर्नर जनरल, उप राष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर और

उपप्रधानमंत्री के बारे में बताया गया है। लेकिन इसमें न तो पंडित जवाहर लाल नेहरू का बतौर प्रथम प्रधानमंत्री जिक्र है और न ही महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता बताया गया है।

और पढ़ें