Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार(24 नवंबर) को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बोरगांव से शुरू हुई। बता दें कि यात्रा का यह 78वां दिन है। यह यात्रा अगले 10 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। वहीं इस यात्रा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को इस यात्रा उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का साथ भी मिला है। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) भी राहुल-प्रियंका के साथ मौजूद दिखे।