Bharat Jodo Nyay Yatra: गौरव गोगोई बोले INDIA गठबंधन के लिए TMC और Mamata रखती है महत्व?

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ चलने वाले कांग्रेस सांसद गौरव गोगई ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी शांति और मोहब्बत के साथ यात्रा निकालना चाहते हैं लेकिन असम की सरकार और सीएम उनकी यात्रा पर हमले करवा रहें हैं…असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (cm himanta biswa sarma) के सख्त बयानों के जवाब में, कांग्रेस (congress) सांसद

गौरव गोगोई (gaurav gogoi) ने कहा, “उन्हें एफआईआर दर्ज करने दें। हम अपनी यात्रा (bharat jodo nyay yatra) जारी रखेंगे। उन्हें देश को धर्म और भाषा के आधार पर विभाजित करने दें, हम देश को एक साथ लाएंगे।” हमारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा (bharat jodo nyay yatra) के साथ… वह सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं और उनसे ही यह सब कहने की उम्मीद की जाती है।” इस बीच, कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने सरमा के इरादों को चुनौती देते हुए कहा, “अगर उनमें गिरफ्तारी करने की हिम्मत है, तो अभी करें। लोकसभा चुनाव (lok sabha election 2024) के बाद क्यों? वह अपने राजनीतिक लाभ के लिए राज्य पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं।”

और पढ़ें