Arif and Saras: आरिफ पर कार्रवाई सही या गलत, जानें क्या कहता है Wildlife Protection Act!

Arif Saras Frienship: आरिफ के साथ सारस की दोस्ती ने सोशल मीडिया पर नए बहस को जन्म दे दिया जिससे कई सवाल खड़े हो गए. अगस्त 2022 में आरिफ की मुलाकात सारस से हुई। उस समय सारस जख्मी था। आरिफ और सारस की दोस्ती का कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस बात की भनक जैसे ही वन विभाग को लगी, उन्होंने सारस को आरिफ से अलग कर दिया। उसे समसपुर पक्षी विहार छोड़ दिया। जहां से अपने दोस्त आरिफ की तलाश में सारस उड़कर नजदीकी गांव जा पहुंचा। उसे दोबारा वन विभाग ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे खुले में न रखकर कानपुर चिड़ियाघर में रखा गया। हालात यह हैं कि सारस ने खाना-पीना छोड़ दिया है।

और पढ़ें