केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसी के अलावा केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित कर दिया है। गेहूं का MSP ₹2,585 प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि उत्पादन लागत ₹1,239 है, यानी किसानों को 109% लाभ मिलेगा। जौ का MSP ₹2,150 तय हुआ है, जिसकी लागत ₹1,361 है, यानि केवल 58% मुनाफा मिलेगा। सरकार ने चना, मसूर, सरसों और अन्य रबी फसलों के दाम भी बढ़ाए हैं।
