Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (LS Election 2024) के तीसरे चरण के मतदान से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का मैनपुरी (Mainpuri) में रोड शो हुआ। रोड शो (Akhilesh Yadav Roadshow) में शामिल कुछ युवकों ने कार्यक्रम खत्म होने के बाद करहल चौराहे पर हंगामा कर दिया। बताया गया है कि यहां महाराणा प्रताप के मूर्ति स्थल पर चढ़कर सपा (SP) का झंडा लगाने का प्रयास किया। पुलिस सीसीटीवी से हंगामा करने वाले लोगों की पहचान कर रही है।