Jharkhand Politics Breaking: झारखंड को 36 घंटे बाद नया मु्ख्यमंत्री मिल गया है। चंपई सोरेन ने नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उसके बाद राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री को बधाई दी है. चंपई सोरेन ने सबसे पहले 1991 में सरायकेला से उपचुनाव जीता था। वे सात बार के विधायक हैं। हेमंत कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री बनाए गए थे।