Adhir Ranjan Chowdhury Manipur: विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल 29-30 जुलाई को संघर्षग्रस्त मणिपुर की 2 दिवसीय यात्रा पर जाएगा। सांसद शनिवार और रविवार को पूर्वोत्तर राज्य में रहेंगे। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी 20 सांसदों की उस लिस्ट में शामिल हैं, जोकि आज मणिपुर जाने वाले हैं। इसी क्रम में चौधरी इसपर बात करते हुए नजर आए।