दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों से शोषण करने के कोशिश करने के मामले में एक दर्जी को गिरफ्तार किया है, जिसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गिरफ्तार किया गया 38 साल का ये शख्स पेशे से दर्जी है। इसने बताया कि 12 सालों में उसने 500 बच्चों का यौन उत्पीड़न किया है। पुलिस ने बताया कि सुनील रस्तोगी नाम के इस शख्स ने इन सालों में 2500 से
ज़्यादा नाबालिगों का यौन शोषण करने की कोशिश की और उसे 2006 में उत्तराखंड के रुद्रपुर में 6 महीने की जेल भी हो चुकी है। ये शख्स दिल्ली, वेस्ट यूपी और उत्तराखंड की लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। इनमें वह लड़कियां शामिल होती थीं जो पैदल स्कूल से घर जाती थीं। वहीं ये शख्स लगातार ऐसे अपराध करने के बावजूद अब तक कैसे बचा रहा, ये पुलिस अफसरों के लिए सोचने की बात है, जबकि उसका नाम एक यौन अपराधी के तौर पर रहा है। वहीं पूछताछ के दौरान रस्तोगी ने बताया कि वह 2004 से ऐसे अपराध कर रहा है। वह वीकेंड में दिल्ली काम की तलाश में दिल्ली आया करता था और इसी दौरान शिकार ढूंढने के बाद उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले जाकर उनका यौन उत्पीड़न करता था।
… और पढ़ें