अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी हाल ही में आई फिल्म ‘एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन हर अभिनेता की तरह उन्हें भी कुछ आलोचानाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अभिनेता रजत कपूर ने इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की लुक्स को लेकर ट्विटर पर एक ट्वीट में लिखा कि धोनी उनका किरदार निभाने वाले एक्टर
से कहीं ज़्यादा अच्छे दिखते हैं। तो सुशांत सिंह राजपूत ने भी इसका करारा जवाब दिया। सुशांत ने रजत को रिट्वीट किया कि ‘सर, मैंनें फिल्म के लिए अपने लुक्स और एक्टिंग पर काफी ध्यान दिया था और काफी मेहनत की थी, अगर आपकी इसमें रुचि है, तो फिल्म ज़रूर देखें’। रजत के इस ट्वीट के बाद सुशांत के फैंस और कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने रजत को रिट्वीट कर उनका मज़ाक उड़ाया और उन्हें करारा जवाब दिया। इसके बाद रजत ने फिर से सुशांत को ट्वीट कर लिखा कि फिल्म में आपकी परफॉर्मेंस बेहतरीन थी, और आपकी फैन फॉलविंग भी बहुत ज़्यादा है। रजत के इस ट्वीट के बाद सुशांत ने रजत को रिट्वीटकर लिखा कि सर, ये मेरे फैंस नहीं है। मेरे इतने फैंस नहीं है। इन्हें सिर्फ अच्छी फिल्में पसंद हैं। इसके साथ ही सुशांत ने कपूर एंड सन्ज़ फिल्म के लिए रजत की तारीफ भी की।
… और पढ़ें