Maharashtra Elections 2024 : महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस-शिवसेना उद्धव और NCP शरद पवार) की बैठक आज मुंबई में होगी। इसमें महाराष्ट्र (maharashtra) की सभी 288 विधानसभा सीटों पर शेयरिंग फाइनल की जाएगी। सोमवार को शिवसेना (shiv sena) के राज्यसभा सांसद संजय राउत (sanjay raut) ने कहा था कि महाविकास अघाड़ी (MVA) में 288 विधानसभा सीटों में से 210 पर सहमति बन गई है। यह बड़ी उपलब्धि है। हम एक ताकत के रूप में चुनाव लड़कर महाराष्ट्र को लूटने वालों को हराएंगे। MVA में शिवसेना (UBT), कांग्रेस और शरद पवार (sharad pawar) की एनसीपी (एसपी) शामिल हैं। राउत का बयान ऐसे समय आया था जब उद्धव ठाकरे की पार्टी के MVA से अलग होने की चर्चाएं चल रही थीं। कहा जा रहा है कि पार्टी अकेले सभी 288 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पिछले कुछ दिनों से MVA में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत के साथ ही कांग्रेस और शिवसेना (UBT) में अनबन की खबरें भी आ रही हैं। इसे लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में लीडर ऑफ अपोजीशन और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार कहा था- MVA में 17 सीटों पर चर्चा बाकी है। हमारा कुछ सीटों पर ठाकरे गुट के साथ विवाद चल रहा है। गठबंधन में तीन पार्टियां हैं। तीन दलों के बीच सीट शेयरिंग में समय लगता है। माना जा रहा है कि विदर्भ की सात सीटों पर उद्धव की पार्टी और कांग्रेस अपना-अपना दावा कर रही है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट कल (22 अक्टूबर) घोषित की जाएगी।