Surya Grahan 2022: भारत में मंगलवार को इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण खत्म हो चुका है। इसे गुजरात के द्वारका में सबसे लंबी अवधि तक देखा गया। यह आंशिक सूर्यग्रहण उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों सहित भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दिया। इस ग्रहण का अंत भारत में दिखाई नहीं दिया, क्योंकि भारत में सूर्यास्त होने के बाद भी यह ग्रहण जारी रहा। देश के उत्तर पश्चिमी भागों में अधिकतम ग्रहण के समय चंद्रमा द्वारा सूर्य का धुंधलापन लगभग 40-50 फीसदी के बीच रहा। कोलकाता, जम्मू, लखनऊ समेत देश के कई हिस्सों में यह ग्रहण देखा गया।