West Bengal Holiday List 2025: पश्चिम बंगाल में साल 2025 के लिए छुट्टियों के कैलेंडर की घोषणा कर दी गई है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में साल 2025 में करीब 150 छुट्टियां हैं। इन छुट्टियों में दुर्गा पूजा और काली पूजा के अवसर पर 10-10 छुट्टियों शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि फाइनेंस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को छुट्टियों का शेड्यूल पब्लिश किया।

दुर्गा पूजा और काली पूजा पर कुल कितने दिन की छुट्टियां? – रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार के कर्मचारियों को दूर्गा पूजा और कोजागरी लक्ष्मी पूजा के मौके पर 12 दिन की छुट्टी मिलेगी। यह ब्रेक शुक्रवार सितंबर 26 को चतुर्थी के साथ शुरू होगा। शनिवार 27 सितंबर को पंचमी और 28 सितंबर को संडे है। इसके बाद 29,30 सितंबर को सप्तमी, नवमी है जबकि एक अक्टूबर को दशमी है और दो अक्टूबर को गांधी जयंती है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि तीन और चार अक्टूबर को अतिरिक्त छुट्टियां दी गई हैं। पांच अक्टूबर को संडे है। छुट्टियों का सिलसिला 6 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा और 7 अक्टूबर को अतिरिक्त छुट्टी के साथ जारी रहेगा, जिससे दुर्गा पूजा की कुल छुट्टियों की अवधि 12 दिन हो जाएगी।

Bank Weekly Off: क्या बैंक कर्मचारियों को गुड न्यूज देगी सरकार? AIBOC ने कहा- जल्दी लागू करो 5 डे वर्क वीक नहीं तो…

काली पूजा पर कितने दिन की छुट्टी?

Kali Pooja Holidays in West Bengal: इसके बाद पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारी 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक काम पर लौटेंगे और फिर इसके बाद कर्मचारियों को काली पूजा, भातृ द्वितीया और छठ पूजा को मिलाकर 11 दिनों की छुट्टी मिलेगी। काली पूजा की शुरुआत 18 अक्टूबर को होगी, इस दिन शनिवार है। काली पूजा का मुख्य उत्सव 20 अक्टूबर (सोमवार) को है।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि काली पूजा के मौके पर 21,22 अक्टूबर के अतिरिक्त छुट्टियों का ऐलान किया गया है। इसके बाद 23 अक्टूबर को भातृ द्वितीया और 27, 28 अक्टूबर को छठ पूजा है। इस वजह से राज्य में सरकारी कर्मचारियों को 18 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक 11 दिन की छुट्टी मिलेगी।

रविवार के दिन ये छुट्टियां

हालांकि पश्चिम बंगाल की छुट्टियों के कैलेंडर में कई छुट्टियां रविवार वाले दिन भी हैं। इन छुट्टियों में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जन्मदिवस, गणतंत्र दिवस, सरस्वती पूजा 2 फरवरी, राम नवमी 6 अप्रैल, मुहर्रम 6 जुलाई, महालया 21 सितंबर और दुर्गा पूजा की महा षष्ठी 28 सितंबर शामिल हैं।