Vande Bharat Express Stoppage: उत्तर रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन और गोरखपुर जंक्शन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है। अब ट्रेन संख्या 22550 प्रयागराज से गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 22549 गोरखपुर से प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस 30 जून 2025 तक प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी।

रेलवे द्वारा X के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रयागराज – गोरखपुर – प्रयागराज के बीच चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोनों तरफ से दो मिनट के लिए प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। प्रयागराज से गोरखपुर जाते समय वंदे भारत एक्सप्रेस 15.27 बजे प्रयाग जंक्शन पहुंचेगी और यहां दो मिनट रुकने के बाद 15.29 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी। इसी तरह गोरखपुर से प्रयागराज जाते समय वंदे भारत एक्सप्रेस 12.58 बजे प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 13.00 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी।

22550 Prayagraj – Gorakhpur Vande Bharat Express Time Table

क्रमस्टेशन कोडरेलवे स्टेशनपहुंचने का समयचलने का समयकितने मिनट का स्टॉपेजदूरी (किलोमीटर)
1PRYJप्रयागराज जंक्शनशुरुआती स्टेशन15:150
2RBLरायबरेली16:5216:542:00123
3LKOलखनऊ NR18:1518:2510:00201
4AYअयोध्या धाम जंक्शन20:2620:282:00336
5BSTबस्ती21:4121:432:00436
6GKPगोरखपुर जंक्शन22:400:00500

22549 Gorakhpur – Prayagraj Vande Bharat Express Time Table

क्रम संख्यास्टेशन कोडरेलवे स्टेशनपहुंचने का समयचलने का समयकितने मिनट का समयदूरी (किलोमीटर)
1GKPगोरखपुर जंक्शनSource6:050
2BSTबस्ती6:526:542:0065
3AYअयोध्या धाम जंक्शन8:158:172:00165
4LKOलखनऊ NR10:2010:3010:00299
5RBLरायबरेली जंक्शन11:3311:352:00377
7PRYJप्रयागराज जंक्शन13:350:00500

नोट: भारतीय रेलवे समय – समय पर ट्रेनों के टाइम टेबल और स्टॉपेज में बदलवा करता रहता है। अपनी ट्रेन यात्रा शुरू करने से पहले हमेशा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट – www.indianrail.gov.in/enquiry पर या रेल मदद हेल्प लाइन नंबर 139 पर जरूर पता कर लें। 

Gomti Express Train Time Table: अलीगढ़ – कानपुर सेंट्रल के रास्ते नई दिल्ली – लखनऊ के बीच चलती है गोमती एक्सप्रेस, जानिए टाइम टेबल और स्टॉपेज