Maruti Wagon R: भारतीय बाजार में हैचबैक कारों की काफी ज्यादा डिमांड है। अगर आप एक ऐसी हैचबैक कार खरीदने की सोच रहे हैं जो माइलेज में बेहतर उसमें बेहतर स्पेस भी हो तो मारुति सुजुकी की वैगन आर कार खरीद सकते हैं। यह जून महीने में मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में टॉप पर रही है।
वैगन R मॉडल की जून 2021 में 19,447 यूनिट बिकी हैं। इस कार के कुल 14 वेरिएंट्स बाजार में उपलब्ध हैं इनमें बेस वेरिएंट से लेकर सीएनजी वेरिएंट तक शामिल है।
Renault Kwid के बेस मॉडल से लेकर टॉप वेरिएंट तक की ये है कीमत, देखें लिस्ट
अगर आप इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले यह जान लेना चाहिए कि इसका कौन-सा वेरिएंट कितनी कीमत में उपलब्ध है। इससे आप अपने बजट के मुताबिक किसी एक वेरिएंट को आसानी से चुन सकेंगे।
ये है लिस्ट:-
| Maruti Wagon R LXI (Petrol) | 4.80 लाख रुपये* |
| Maruti Wagon R LXI Opt (Petrol) | 4.87 लाख रुपये* |
| Maruti Wagon R VXI (Petrol) | 5.13 लाख रुपये* |
| Maruti Wagon R VXI Opt (Petrol) | 5.20 लाख रुपये* |
| Maruti Wagon R VXI 1.2 (Petrol) | 5.48 लाख रुपये* |
| Maruti Wagon VXI Opt 1.2 (Petrol) | 5.55 लाख रुपये* |
| Maruti Wagon VXI AMT (Petrol) | 5.63 लाख रुपये* |
| Maruti Wagon VXI AMT Opt (Petrol) | 5.70 लाख रुपये* |
| Maruti Wagon ZXI 1.2 (Petrol) | 5.83 लाख रुपये* |
| Maruti Wagon VXI AMT 1.2 (Petrol) | 5.98 लाख रुपये* |
| Maruti Wagon VXI AMT Opt 1.2 (Petrol) | 6.05 लाख रुपये* |
| Maruti Wagon ZXI AMT 1.2 (Petrol) | 6.33 लाख रुपये* |
| Maruti Wagon CNG LXI | 5.60 लाख रुपये* |
| Maruti Wagon R CNG LXI Opt (CNG) | 5.67 लाख रुपये* |
(एक्सशोरूम प्राइस*)
मारुति वैगन आर के फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें 998 सीसी- 197 सीसी इंजन (अलग-अलग वेरिएंट्स पर) मिलेगा जो कि 58.33 – 81.8 Bhp की पॉवर जनरेट करने में सक्षम है। आपको 21.79 kmpl तक की माइलेज मिलेगी। आपको इस कार में पावर विंडोज फ्रंट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयर कंडीशनर और पावर स्टीयरिंग मिलेगा। इसमें रैक्टैंगुलर ग्रिल, ड्यूल-स्प्लिट हेडलैम्प्स, इंटीग्रेटेड टर्न लाइट्स के साथ आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स मिलता है।
